{"_id":"65e369cfd03a16ff490c0ae2","slug":"rain-water-falling-directly-from-roofs-onto-the-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-122730-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छतों से सीधा सड़क पर गिर रहा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छतों से सीधा सड़क पर गिर रहा बारिश का पानी
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के अंतर्गत शहर से लेकर वार्डों में छतों से बारिश का पानी सीधा सड़क पर गिर रहा है। इससे सड़क पर जाने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से शहर से लेकर वार्डों में लोगों, दुकानदारों को भवनों और दुकानों पर डाउन पाइपें डालने के निर्देश दिए हैं ताकि सड़कों के साथ लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
वर्तमान में शहर से लेकर वार्डों में लोगों, दुकानदारों ने बारिश के पानी की पाइपें सीधा सड़क की ओर की हैं। ऐसे में बारिश के दौरान पानी सीधा सड़कों पर पड़ रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अश्वनी शर्मा, सुरेश, सुदेश, प्रकाश, राकेश, अनीता वर्मा, राधिका आदि ने कहा कि बाजार में दुकानदार निडर होकर सड़कों पर बारिश का पानी फेंक रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। बारिश के दौरान बाजार में पैदल चलना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो जाता है। वहीं, वाहन चालकों को भी गांधी चौक से भोटा चौक तक वाहनों को ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर परिषद हमीरपुर से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि 11 वार्डों में दुकानदारों और भवन मालिकों को बारिश के पानी के लिए डाउन पाइप डालने के निदेश दिए हैं ताकि सड़कों के साथ राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।