फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   rain runied crops

आफत बनकर बरसी बारिश, खेतों में बिछ गई फसल

Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
rain runied crops
बड़सर क्षेत्र में बारिश के कारण बरबाद हुई गेहूं की फसल। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिलाभर में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पर खासा प्रभाव पड़ा है। मार्च माह में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश के साथ तेज हवाएं, बिजली और गर्जना से जिले में काफी नुकसान हुआ है। बिजली गिरने से चंबेह में मकान, बनकेड़ में पशुशाला को नुकसान पहुंचा है। मन्वी में बिजली गिरने से एक पेड़ को नुकसान हुआ है। इसके अलावा गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। बारिश के साथ ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही कड़ोहता में भवन क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, नादौन के साथ लगती घुरकाल पंचायत के बाग गांव में बारिश के कारण पानी सड़क पर जमा हो गया है। वहीं, घरों के बाहर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नादौन और इसके आसपास हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों-बागवानों के आम, बादाम, आडू, लीची, खुमानी, संतरा, किन्नू, मौसम्मी आदि पौधों को काफी नुकसान हुआ है। ओले गिरने से इनमें आया अंकुर झड़ गया है। नादौन शहर के मेन बाजार व ज्वालामुखी रोड वाली मार्केट की दुकानों में पानी घुस गया। जिससे दुकानदारों का काफी सामान भी खराब हो गया है। किसानों में चंद किशोर, प्रकाश चंद, प्रदीप सिंह, सतीश कुमार आदि ने सरकार व विभाग से आग्रह किया है कि किसानों व बागवानों को बारिश व ओलों से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed