फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rain came as relief on the burning pine forests.

Hamirpur (Himachal) News: सुलग रहे चीड़ के जंगलों पर राहत बनकर बरसी बारिश

Mon, 13 May 2024 03:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Rain came as relief on the burning pine forests.
सुजानपुर के चबूतरा जंगल में लगी आग।संवाद
जिले में पिछले कई दिन जंगलों में हुईं आग की घटनाएं
विज्ञापन

दूसरे दिन फिर सुलगा चबूतरा का जंगल, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। बारिश की फुहारें आग से सुलग रहे जगलों और वन्य प्राणियों के लिए राहत बनकर बरसी हैं। एक ओर करोड़ों की वन संपदा जलने से बच गई है वहीं, जिला में बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शाम साढ़े पांच बजे के करीब ओलावृष्टि के साथ 20 मिनट खूब बारिश हुई। जिले में पिछले कुछ दिनों से जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं पर नियंत्रण के विभाग प्रयास तो कर रहा है लेकिन आग जंगलों के भीतर तक लगी है, ऐसे में करोड़ों की संपदा हर दिन राख हो रही है। वन्य प्राणी भी अपनी जिंदगी और आशियाने खो रहे हैं। उपमंडल सुजानपुर के चबूतरा जंगल में दूसरे दिन रविवार को सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने सुबह 10: 30 बजे आग की सूचना अग्निशमन चौकी सुजानपुर को दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों फायरमैन रमेश चंद, ड्राइवर रविंद्र सिंह होमगार्ड सुशील कुमार ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन कुछेक पेड़ों में आग सुलगती रही। वहीं, दोपहर तीन बजे के बाद बारिश होने से आग पूरी तरह से बंद हुई। फायर अधिकारी सुजानपुर अमित कुमार ने कहा कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शनिवार को भी इसी जंगल में आग लगी थी। इसे कर्मचारियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया था लेकिन रविवार सुबह पुन: आग लगने पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। उन्होंने कहा कि कुछेक शरारती तत्वों के कारण प्रतिदिन जंगलों में आग लग रही है। उन्होंने लोगों से वन संपदा को बचाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed