फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rahul Sharma becomes music teacher in Kendriya Vidyalaya Sangathan

Hamirpur (Himachal) News: राहुल शर्मा बने केंद्रीय विद्यालय संगठन में संगीत अध्यापक

Wed, 14 Feb 2024 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
90-ृगलोड़(हमीरपुर)। जिला हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र के राहुल शर्मा की नियुक्ति केंद्रीय विद्यालय संगठन में संगीत अध्यापक के पद पर गुरुग्राम क्षेत्र में हुई है। राहुल शर्मा ने बचपन से ही कम दृष्टि होने के बावजूद अपने जीवन में सफलता की बुलंदियों को हासिल किया है। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संगीत विषय में पीएचडी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने पांच बार यूजीसी नेट जेआरएफ की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। उनके कई वीडियो गाने यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने क्षेत्र एवं प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। अपनी सफलता का श्रेय वह अपने परिजनों, गुरुजनों एवं अपने सभी मित्रगणों को देते हैं। राहुल शर्मा ने गलोड़ क्षेत्र में वह करके दिखा दिया है जो शायद लोग सोच भी ना पाएं। आंखों में कम दिखने के बावजूद राहुल शर्मा में पढ़ाई का जुनून बहुत है और संगीत में भी दिलचस्पी रखते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गलोड़ क्षेत्र के पंचायत प्रधानों संजय शर्मा, संजीव कुमार, प्रकाश चंद, राजकुमार, सुरजीत कुमार, राजेश कुमार, निशा शर्मा त्रिपिटक शर्मा, रीना देवी, विद्या प्रकाश, पूर्व जिला परिषद बिहारी लाल, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार शर्मा सहित अन्य लोगों ने राहुल की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को बधाई दी है।
विज्ञापन


संपादन देश राजअत्री खबर सुनील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed