{"_id":"61803665628f3a6573296b65","slug":"quarrel-for-bus-timing-hamirpur-hp-news-sml389087025","type":"story","status":"publish","title_hn":"समयसारिणी को लेकर सरकारी और निजी बस ऑपरेटरों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समयसारिणी को लेकर सरकारी और निजी बस ऑपरेटरों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बस अड्डा हमीरपुर पर सोमवार सुबह सरकारी और निजी बस ऑपरेटरों में समयसारिणी को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बस अड्डा हमीरपुर से निकल रही एक सरकारी और निजी बस के चालकों और परिचालकों में आपस में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट तक पहुंच गई। अन्य ऑपरेटरों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को हटाया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।