{"_id":"6668b651f656ece2460830f4","slug":"purchase-of-288025-metric-tons-of-wheat-in-the-state-sanjeev-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-129450-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 2880.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद : संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 2880.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद : संजीव
Wed, 12 Jun 2024 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति निगम ने रबी विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान अप्रैल से 10 जून तक प्रदेश की 10 मंडियों में 2880.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। हालांकि निगम ने इस वर्ष पूरे प्रदेश में 10000 मिट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा था। मगर खरीद लक्ष्य के 28.80 फीसदी की हो सकी है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि निजी फर्में किसानों को उपज का अधिक मूल्य देती हैं, जिससे किसान निजी फर्मों को फसल बेचते हैं।
खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने रबी विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान गेहूं का समर्थन मूल्य 2275.00 रुपये प्रति क्विंटल रहा। इस दौरान 1103 किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण हुआ था। निगम ने 2880.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करते हुए प्रदेश के 645 किसानों को 6.55 करोड़ रुपये का भुगतान करके लाभान्वित किया है।
कांगड़ा जिला में अनाज मंडी फतेहपुर से 13.10 मीट्रिक टन, रियाहली से 1225.50 मीट्रिक, मीलवां से 40.65 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। नगरोटा बगवां में खरीद नहीं हो पाई। वहीं, सिरमौर में धौलाकुआं से 255.95 मीट्रिक टन, पौंटा साहिब मार्केट यार्ड से 654 मीट्रिक टन, सोलन के मार्केट यार्ड नालागढ़ से 78.30 मीट्रिक टन, बद्दी इंडस्ट्रीयल शेड मालपुर से 7.75 मीट्रिक, ऊना के टकारला में 273.50 और रामपुर से 331.50 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। कुल लक्ष्य का 28.80 फीसदी गेहूं की खरीद हो पाई।