हमीरपुर। प्रदेश में पंजाबी टेट पास अभ्यर्थियों के पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है। टेट पास बेरोजगार युवाओं ने वीरवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर बीके नड्डा के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। 2017 में पंजाबी टेट पास करने वाले अभ्यर्थियों को लगभग तीन साल हो चुके हैं।
सरकार की ओर से 2016 में पंजाबी के 100 पदों को भरने के लिए आश्वासन दिया था। बीते 3 सालों में अभी तक इन पदों को नहीं भरा गया। सरकार की ओर से पंजाबी टेट की परीक्षा काफी बार ली जा चुकी है। लेकिन, इन पदों को भरने के लिए अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाए गए। अभ्यर्थियों ने मांग कि है कि पंजाबी टेट के इन 100 पदों को भरने के लिए सरकार जल्द से जल्द कोई उचित कदम उठाए। इस मौके पर मुख्य रूप से रीता बाला, सुमना देवी, वंदना, कविता, सोनिका शर्मा, मोनिका, सीमा ठाकुर, सोनिया तथा रेणु आदि उपस्थित रहे।