{"_id":"572f6ab24f1c1ba9485cd00a","slug":"protest-for-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी नहीं मिला तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी नहीं मिला तो होगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)।
Updated Tue, 10 May 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
water crisis
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बड़सर की पंचायत टिप्पर में बीते एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, समस्या के बारे में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र के लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। स्थानीय निवासी अमर सिंह, उर्मिला देवी, मदन सिंह, ज्योति बाला, अभिषेक कुमार, कमलेश कुमारी, पूजा ठाकुर, अंजू, देवेंद्र ठाकुर, संतोष कुमार आदि का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में अंवेहड़ी टिप्पर दांदडू पेयजल योजना से पानी की सप्लाई दी जाती है, लेकिन पंचायत के दांदडू, कसवाड, मंडोल, नौहाण, पदर, लोहरवीं परहेड़ी,अंवेहड़ी आदि गांवों को एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में हैंडपंप भी है, लेकिन हैंडपंप भी लाल रंग का पानी उगल रहे हैं। वहीं प्राकृतिक पेयजल स्रोत सूखने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
लोगों ने विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पेयजल किल्लत का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। अन्यथा लोगों को मजबूरन संघर्ष करने को मजबूर होना पड़ेगा। इसके लिए आईपीएच विभाग पूर्ण रूप से जिम्मेवार होगा। बाकायदा इसके लिए पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से भी मिला है। समस्या को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन भी सौंपा है।
उधर, सहायक अभियंता सुशील कुमार का कहना है कि टिप्पर पंचायत के कुछ लोग पानी की किल्लत को लेकर कार्यालय में आए थे। समस्या के समाधान को संबंधित कनिष्ठ अभियंता को आदेश दे दिए गए हैं।