फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Production stopped in Tal's liquid nitrogen plant for a year, outsourced company is supplying

Hamirpur (Himachal) News: ताल के लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट में एक साल से उत्पादन बंद, आउटसोर्स कंपनी कर रही सप्लाई

Mon, 25 Nov 2024 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 25 Nov 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ताल में स्थित पशुपालन विभाग के लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट में एक साल से नाइट्रोजन का उत्पादन नहीं हो रहा है। यह प्लांट एक साल से सेवाएं देने में असमर्थ है।
विज्ञापन

विकल्प के तौर पर आउटसोर्स कंपनी नाइट्रोजन की सप्लाई कर रही है, जिससे सरकार पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं, जिस कंपनी ने इस प्लांट को लगाया था, पशुपालन विभाग लगातार उससे पत्राचार कर रहा है, लेकिन अभी तक संबंधित कंपनी की ओर से कोई सकरात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। वर्ष 2018-19 में ताल में लिक्वड नाइट्रोजन प्लांट स्थापित किया गया था। इस प्लांट से तीनों जिलों, जिनमें हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना शामिल हैं, के करीब 650 पशु अस्पतालों को नाइट्रोजन सप्लाई हो रही थी। लेकिन प्लांट स्थापित होने के कुछ समय बाद से प्लांट में दिक्कतें आना शुरू हो गई। इससे प्लांट से उत्पादन बहुत कम होने लगा। दिन में 200 लीटर गैस बननी थी, लेकिन कुछ समय बाद केवल 10 लीटर ही बन रही थी, जिस कारण पशुपालन विभाग ने प्लांट स्थापित करने वाली कंपनी से पत्राचार करना आरंभ कर दिया, ताकि प्लांट को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन

हालांकि, संबंधित कंपनी के इंजीनियर ने दिक्कत को ठीक करने के प्रयास किए, लेकिन प्लांट से जितना नाइट्रोजन गैस उत्पादन किया जाना था, उतना नहीं हो पा पाया। इसके उपरांत संबंधित कंपनी के मैनेजर प्लांट की टरबाइन को लेकर नोयडा चले गए, ताकि इसे ठीक किया जा सके, लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से टरबाइन नहीं दी गई है। पशुपालन विभाग की ओर से इस बारे निदेशक को अवगत करवाया गया है। प्लांट की कीमत करीब एक करोड़ है। अब ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिला के पशु चिकित्सालयों को दिल्ली की आउटसोर्स कंपनी की ओर से विकल्प के तौर पर नाइट्रोजन सप्लाई की जा रही है। वहीं बिजली का बिल भी देना पड़ रहा है, जिस कारण आर्थिक क्षति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाइट्रोजन प्लांट में कृत्रिम गर्भाधान के टीके होते हैं सुरक्षित


कृत्रिम गर्भाधान में लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट शुक्राणुओं को संग्रहित करने का काम करता है। कृत्रिम गर्भाधान के टीके सुरक्षित रखने के लिए यह नाइट्रोजन प्लांट स्थापित किए गए थे। बावजूद इसके टीकों को सुरक्षित रखने के लिए लिक्विड नाइट्रोजन को ओपन मार्केट से खरीदा जा रहा है। यदि यह प्लांट सुचारू रूप से संचालित होता, तो कम लागत में अधिक गैस का उत्पादन होना था।

कोट

पशुपालन विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि ताल स्थित लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट में कुछ समय से गैस का उत्पादन नहीं हो रहा है। फिलहाल विकल्प के तौर पर आउटसोर्स कंपनी की ओर से नाइट्रोजन की सप्लाई की जा रही है। वहीं, संबंधित कंपनी से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed