{"_id":"65147158b69130f12901bf29","slug":"proclaimed-criminal-handed-over-to-nadaun-police-granted-bail-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9623-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उद्घोषित अपराधी को नादौन पुलिस के हवाले किया, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उद्घोषित अपराधी को नादौन पुलिस के हवाले किया, मिली जमानत
Wed, 27 Sep 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन अदालत की ओर से उद्घोषित अपराधी को पीओ सेल हमीरपुर की टीम ने पकड़कर नादौन पुलिस के हवाले किया। इसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई। कांगड़ा के देहरा क्षेत्र निवासी सुधाकर झा को अदालत में पेश न होने के कारण एक जनवरी 2022 को भगौड़ा घोषित कर दिया गया था।
इस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहा था। व्यक्ति पर ट्रैक्टर के लेनदेन में कुछ लोगों से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया था। इसके साथ ही उस पर अन्य आरोप भी हैं। वहीं सुधाकर ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि वह चंडीगढ़ में रहता है और उसने अपना पता भी लिखवाया था लेकिन अदालत में पेश होने के लिए उसे चंडीगढ़ में सूचना न मिलने के कारण वह पेश नहीं हुआ। नादौन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामलेे की छानबीन की जा रही है।