{"_id":"6328a95503d0924b2d7887a9","slug":"problems-were-discussed-in-the-meeting-of-rks-hamirpur-hp-news-sml4222506192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरकेएस की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरकेएस की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन
आरकेएस गलोड़ की बैठक में मौजूद अधिकारी व सदस्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़(हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष और एसडीएम नादौन विजय धीमान की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में गत वर्ष समिति के आय-व्यय पर चर्चा हुई। समिति का आय व्यय का पूरा बजट चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित डोगरा ने समिति के सदस्यों और अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया। नए वित्त वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा के उपरांत 17,77,600 रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक में अस्पताल में जगह की कमी के बारे में भी चर्चा हुई। अस्पताल के पास स्वास्थ्य उपकरण और दवाइयों को रखने के लिए भी जगह की कमी है। बजट में किराये की दुकान लेकर उसमें दवाइयां रखने पर सहमति बनी।
एसडीएम ने पंचायत प्रधान लहड़ा निशा शर्मा, तहसीलदार गलोड़ केशव कपिल को लहड़ा पंचायत में 15 से 20 कनाल भूमि चिह्नित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत में जगह मिल जाती है तो नए भवन के लिए विभाग और सरकार को प्रपोजल भेजा जाएगा ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके।
यह अस्पताल 30 बेड का है, लेकिन जगह की कमी की वजह से वर्तमान में यहां आठ ही बिस्तर हैं। समिति के सदस्यों ने रोगियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी सुझाव दिए। इस पर एसडीएम ने सहमति दी। इस मौके पर बीएमओ डॉ. अरविंद कौंडल, सुभाष कौशल, जिला परिषद सदस्य संजीव सेठी, मिलाप गौतम, अशोक कुमार शर्मा, सुनील कुमार, राजन शर्मा, बीडीसी प्रकाश चंद व सभी विभागों से आए हुए अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।