फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Principal suspended for speaking indecent language to students

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों से अभद्र भाषा में बात करने के आरोप में प्रधानाचार्य निलंबित

Fri, 23 Feb 2024 08:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने प्रधानाचार्य के निलंबन आदेश किए जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठियाना के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है। सरकारी स्कूल में कथित तौर पर प्रधानाचार्य पर विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए अभद्र व्यवहार के आरोप पर उच्च शिक्षा विभाग ने तीन दिन के भीतर यह कड़ी कार्रवाई की है। गत दिन ही उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर ने विद्यार्थियों की शिकायत की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी थी। अब शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है।
निलंबित प्रधानाचार्य का हेडक्वार्टर शिक्षा विभाग निदेशालय शिमला फिक्स किया गया है। एक दिन पूर्व प्रधानाचार्य की ओर से तीन दिन के लिए मांगे गए अवकाश को भी विभाग ने नामंजूर कर दिया था। स्कूल प्रधानाचार्य पर बुधवार को विद्यार्थियों ने अभद्र भाषा में बातचीत करने के आरोप लगाए थे। वहीं, अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। मामले की सूचना मिलते ही उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर अनिल कौशल मौके पर पहुंचे थे। मामले में रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने प्रधानाचार्य के निलंबन आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि प्रधानाचार्य की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेज दी गई थी। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने प्रधानाचार्य के निलंबन निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed