फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prasad will be given to devotees in special bags in Deyotsiddh

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में विशेष बैग में दिया जाएगा श्रद्धालुओं को प्रसाद

Fri, 08 Mar 2024 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

पंजाब के श्रद्धालु ने दिए हैं बाबा की फोटो वाले बैग
चैत्र के मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को बैगों में दिया जाएगा प्रसाद
पहले मंदिर में नहीं थी इस प्रकार की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं को अब विशेष बैग में बाबा का प्रसाद मिलेगा। बैग पर बाबा बालक नाथ की फोटो लगी होगी। पंजाब के एक श्रद्धालु ने मंदिर न्यास को बाबा की फोटो वाले बैग भेंट किए हैं। इसके चलते अब बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को बाबा के फोटो वाले बैग में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
पहले बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद हाथों में ही दिया जाता था लेकिन अब श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और प्रसाद घर ले जाने में भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। मंदिर में 15 मार्च से चैत्र मेले को लेकर श्रद्धालु श्रमदान कर रहे हैं। इसके अंतर्गत पंजाब के श्रद्धालु ने यह योजना बनाई और श्रद्धालुओं के लिए बाबा के चित्र वाले बैग तैयार करवाए हैं। मंदिर मेंं मेलों के आयोजन के लिए अनेक श्रद्धालु प्रतिदिन विभिन्न कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम बड़सर डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि मंदिर में पंजाब के एक श्रद्धालु ने बाबा की फोटो वाले बैग भेंट किए हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर में इन्हीं बैगों में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed