Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Posts in the organization will be given on merit and not on recommendation: Thakur

संगठन में सिफारिश नहीं मेरिट पर मिलेंगे पद : ठाकुर

Thu, 27 Nov 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 27 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Posts in the organization will be given on merit and not on recommendation: Thakur
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने पहुंचे राज्य सभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल। स्रोत: क
नादौन /बिझड़ी (हमीरपुर)। संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को सीएम सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अभियान प्रभारी राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल और सह प्रभारी जीवन ठाकुर ने मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान के तहत बूथ स्तर से लेकर ज़िला स्तर तक ऐसे समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जो जनता के बीच सक्रिय हैं। सह प्रभारी जीवन ठाकुर ने कहा कि इस बार नियुक्तियां केवल सिफारिश पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पसंद और मेरिट के आधार पर की जाएंगी।
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान के तहत हुई प्रमुख चर्चा बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इससे पहले बिझड़ी में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य लक्ष्य पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति बनाने और गुटबाजी से ऊपर उठकर संगठन के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। इसके अतिरिक्त, बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर भी संक्षेप में चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को सजग रहने को कहा गया।
अंत में संगठन की आगामी रूपरेखा तैयार की गई ताकि भविष्य की चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सके। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व, ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गोहिल ने बालयोगी के दरबार में नवाया शीश
दियोटसिद्ध/बिझड़ी (हमीरपुर)। विश्रामगृह बिझड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद संगठन सृजन अभियान के प्रभारी सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने बालयोगी की नगरी दियोटसिद्ध में गुफा के दर्शन कर बाबा जी का आशीर्वाद ग्रहण किया। गुफा के दर्शन करने के बाद उन्होंने लंगर ग्रहण भी किया। मंदिर परिसर का भ्रमण कर उन्होंने मंदिर के इतिहास बारे जानकारी हासिल की। संवाद

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने पहुंचे राज्य सभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल। स्रोत: क

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने पहुंचे राज्य सभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल। स्रोत: क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed