फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Politics heated up over making former CPS coordinator

Hamirpur (Himachal) News: पूर्व सीपीएस को समन्वयक बनाने पर गरमाई सियासत

Tue, 07 May 2024 03:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपचुनाव की दृष्टि से प्रदेश की हॉट सीट मानी जा रही सुजानपुर में कांग्रेस संगठन में फिर नई नियुक्ति हुई है। महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीपीएस अनिता वर्मा को सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत समन्वयक का जिम्मा सौंपा गया है। कांग्रेस नेता अनिता वर्मा सुजानपुर में पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। पुनर्सीमांकन से पहले सुजानपुर विस क्षेत्र का अधिकतर क्षेत्र हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में आता था। अनिता वर्मा पुनर्सीमांकन से पूर्व हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रही हैं। ऐसे में इस विस क्षेत्र की 20 से अधिक पंचायतों में उनका अच्छा खासा प्रभाव है। कांग्रेस पार्टी ने इस प्रभाव को भुनाने के लिए अनिता वर्मा को समन्वयक का जिम्मा सौंपा गया है। अब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से पूर्व सीपीएस अनिता वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उनकी नियुक्ति के बाद हॉट सीट सुजानपुर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की ओर से संगठन को मजबूती देने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व सीपीएस अनिता वर्मा ने कहा कि पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी को निभाने का भरसक प्रयास होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आम जनता के साथ से कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन








तीन नियुक्तियों को प्रदेश कांग्रेस के अनुमोदन का इंतजार

बीते दिन ही सुजानपुर ब्लाॅक कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्ष और महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति के दो घंटे बाद ही जिला कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के अनुमोदन के इंतजार का तर्क देकर नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस को अनुमोदन के लिए नियुक्तियां भेजी गई हैं। अनुमोदित होने पर नियुक्तियां लागू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed