फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police caught the accused of attempt to murder with the help of drone

Hamirpur (Himachal) News: हत्या के प्रयास के आरोपी को ड्रोन की मदद से पुलिस ने दबोचा

Thu, 24 Oct 2024 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दरोगण नाले में छिपा था आरोपी
विज्ञापन

भागने के दौरान पैर में लगी थी गंभीर चोट, पुलिस ने किया रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। थाना सदर के तहत ठाणा दरोगण गांव में मंगलवार रात को मारपीट की घटना के बाद फरार आरोपी को ड्रोन की मदद से पुलिस ने तलाश लिया है। आरोपी ठाणा दरोगण से कुछ ही दूरी पर नाले में छिपा हुआ था। पुलिस ने ड्रोन की मदद से आरोपी का पता लगाया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी मंगलवार रात से गायब था और नाले में फंस कर चोटिल भी हो गया था। आरोपी के पैर में चोटें लगी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवा अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।


मारपीट की इस घटना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। देररात हुई मारपीट के मामले में गंभीर रूप से घायल युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। मारपीट के दौरान आरोपी तक्ष ने दराट से विशाल पर छह से सात बार सिर और बाजू पर वार किए। इससे उसे गंभीर चोटें लगी हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी युवक मौके से फरार था। विशाल और तक्ष की रास्ते को लेकर मंगलवार रात को कहासुनी हुई थी। इस दौरान तैश में आकर विशाल पर दराट से एक के बाद एक कई वार कर दिए थे। विशाल की पत्नी नैंसी देवी ने इसकी पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि ड्रोन की मदद से नाले से आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस टीम लगातार आरोपी को ट्रैक कर रही थी लेकिन जहां पर आरोपी छिपा था वह जगह बेहद तंग और जोखिमभरी थी। टीम ने बेहतर कार्य कर आरोपी की जान भी बचाई है और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed