फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Players will get the facility of multipurpose indoor sports stadium by August 2025.

Hamirpur (Himachal) News: खिलाड़ियों को अगस्त 2025 तक मिलेगी बहुउद्देशीय इंडोर खेल स्टेडियम की सुविधा

Sun, 27 Oct 2024 04:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

खरीड़ी मैदान में इंडोर बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर

बेसमेंट का निर्माण कार्य हुआ पूरा, अब ग्राउंड फ्लोर का कार्य किया शुरू

बेसमेंट में बनेगी आधुनिक शूटिंग रेंज, ग्राउंड फ्लोर में तैयार होगा स्विमिंग पूल

पांच मंजिला इंडोर खेल स्टेडियम के निर्माण पर खर्च होगी 37.65 करोड़ की धनराशि

पंकज राणा

रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय इंडोर खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य अगस्त 2025 तक पूरा होगा। इसका निर्माण कार्य 35 फीसदी पूरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने संबंधित ठेकेदार को अगस्त 2025 तक निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि समय पर खिलाड़ियों को बहुउद्देशीय इंडोर खेल स्टेडियम की सुविधा मिल सके। नादौन विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय में मिनी सचिवालय के समीप ही इंडोर बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिलाभर के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार के बहुउद्देशीय इंडोर खेल स्टेडियम की सुविधा नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी लंबे समय से प्रदेश सरकार से स्टेडियम बनाने की मांग कर रहे थे। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से स्टेडियम बनाने की अधिसूचना जारी की थी।
बहुउद्देशीय इंडोर खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य अधिसूचना के तहत मार्च 2024 में लोक निर्माण विभाग की ओर से शुरू करवाया गया है। बहुमंजिला स्टेडियम के निर्माण कार्य पर 37.65 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। बेसमेंट का स्लैब डलते ही ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रस्तावित परियोजना के तहत पांच मंजिला इंडोर खेल स्टेडियम के बेसमेंट में शूटिंग रेंज के अतिरिक्त बैलेंसिंग टैंक व फिल्ट्रेशन रूम बनेगा। वहीं, धरातल मंजिल में स्वागत कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष और स्विमिंग पूल बनेगा। इसी तरह से पहली मंजिल में जिम, कार्यालय, कोच रूम, डॉरमेट्री बनाई जाएगी। दूसरी मंजिल में मल्टीपर्पज हॉल जिसमें रेसलिंग, बॉक्सिंग, कबड्डी, योग व टेबल टेनिस जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन हो सकेगा। तीसरी मंजिल में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। वहीं, चौथी मंजिल पर टेनिस कोर्ट की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

कोट

इंडोर खेल स्टेडियम का निर्माण पूरी तरह आधुनिक ढंग से किया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर में पिलरों का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्य के लिए 37.65 करोड़ रुपये की धनराशि अवार्ड हुई है। निर्माण कार्य विभाग की निगरानी में ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है। ठेकेदार को अगस्त 2025 तक निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज कौशल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग उपमंडल नादौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed