फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Players who brought glory to the state in Wushu honored

Hamirpur (Himachal) News: वूशु में प्रदेश का नाम चमकाने वाले खिलाड़ी सम्मानित

Thu, 03 Jul 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Players who brought glory to the state in Wushu honored
ऊखली पंचायत प्रधान सुशील ठाकुर वुशू खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए। जागरूक पाठक।
हमीरपुर। वूशु खेल में प्रदेश का नाम चमकाने वाली भोरंज उपमंडल की दो होनहार बेटियों को सम्मानित किया गया। ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर ने दोनों को राष्ट्रीय ध्वज और फलदार पौधा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भेबल गांव से संबंध रखने वाली साइना रनौत का जहां वूशु खेल में नेशनल लेवल के लिए चयन हुआ है, तो वहीं मनोह की तनिशा ठाकुर ने भी इसी खेल में प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है। दोनों ही बेटियों ने अपनी काबलियत का लोहा मनवाया है। जनसेवक एवं ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर ने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है।
विज्ञापन

खेलों में बेटियों का परचम देश और प्रदेश का मान बढ़ा रहा है। उन्होंने दोनों बेटियों को सम्मानित करते हुए जहां उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तो वहीं उनके परिजनों को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील ठाकुर ने बताया कि भेबल गांव की साइना रनौत सपुत्री बलवंत रनौत ने जयपुर में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है। वहां से उनका चयन मेघालय में होने वाली नेशनल स्तर की वूशु प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह बेटी रसिया (मास्को) में वर्ष 2023 में आयोजित हुई ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वर्तमान में साइना रनौत सरकाघाट कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं।

वहीं, मनोह क्षेत्र की तनिशा ठाकुर सपुत्री अरविंद कुमार ने भी प्रदेश स्तर पर आयोजित हुई वूशु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। तनिशा ठाकुर वर्तमान में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। दोनों बेटियों ने खेलों में भाग लेकर हमीरपुर जिला सहित प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही बेटियों ने बेटी है अनमोल संदेश को सार्थक किया है। ये बेटियां अन्य के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed