फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Phone connection used to smuggle 'Chitta' into district jail exposed; fourth accused apprehended.

Hamirpur (Himachal) News: जिला कारागार में चिट्टा पहुंचाने का फोन कनेक्शन बेनकाब, चौथा आरोपी काबू

Wed, 12 Aug 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला कारागार हमीरपुर में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के मामले में पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की है। हमीरपुर निवासी राजेश उर्फ राका को गिरफ्तार किया गया है। राजेश पहले से 39 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में जिला कारागार में बंद था।
पुलिस जांच में उसकी जेल से की गई फोन कॉल के जरिये प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने वाले कथित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि राजेश जेल में प्रतिबंधित सामान पहुंचाने वाले नेटवर्क को चला रहा था।
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जिला कारागार से की गई फोन कॉल का रिकॉर्ड खंगाला। इसमें आरोपी कैदी राजेश की कई संदिग्ध लोगों से बातचीत सामने आई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन लोगों के साथ उसका किस तरह का संपर्क था और जिला कारागार तक प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने में उसकी क्या भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वहीं, अदालत ने राजेश को 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed