फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People took to the streets against Dhaulasiddha Project and SJVN

धौलासिद्ध प्रोजेक्ट और एसजेवीएन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Wed, 24 Aug 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
People took to the streets against Dhaulasiddha Project and SJVN
एसजेवीएन प्रोजेक्ट के बाहर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक राणा की अगुवाई में रैली निकालते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर की ब्यास नदी पर निर्माणाधीन 66 मेगावाट धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट में चल रही धांधलियों और अनियमितताओं के मुद्दे पर बुधवार को स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में एसजेवीएन दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। स्थानीय को नजरअंदाज कर बाहरी लोगों को रोजगार दिए जाने और जमीन खरीद में हुई धांधली को लेकर लोगों में रोष है। इसके चलते लोगों ने एसजेवीएन दफ्तर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा कि कांग्रेस लगातार इस मसले को उठाती रही है, लेकिन सरकार की ओर से कार्रवाई के बजाय लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है। धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों के साथ किए गए कांट्रेक्ट का उल्लंघन हुआ है। लोग जमीन की खरीद में धांधली के आरोप भी लगा रहे हैं। कई बार प्रशासन को इस मसले से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिन लोगों ने प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन कम दाम पर दी, उन्हीं के हितों को दरकिनार कर सरकार एक कंपनी को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

अभिषेक ने कहा कि एसजेवीएन और सरकार ने भले ही अपनी आंखें बंद कर ली हैं, लेकिन हम खामोश नहीं बैठेंगे। एसजेवीएन और सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस दौरान बाहरी लोगों को निकालकर स्थानीय युवाओं को कांट्रेक्ट के मुताबिक नौकरी नहीं दी जाती है तो अदालत में जनहित याचिका दायर की जाएगी। आरटीआई में दी सूचना में साफ दर्शाया गया है कि कंपनी में 140 बाहरी राज्यों के लोगों को इस प्रोजेक्ट में नियमों को दरकिनार करके नौकरी दी है। कंपनी ने ड्राइवर तथा लेबर में भी बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरी पर रखा है। इस मौके पर एसडीएम नादौन विजय धीमान, डीएसपी हमीरपुर रोहिन डोगरा, थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल अपने दलबल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed