{"_id":"66cce0efc84f4a8af60945f7","slug":"people-swung-bal-gopal-in-the-swing-it-echoed-in-the-temples-jai-kanhaiya-lal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-134394-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लोगों ने झूले में झुलाए बाल गोपाल, मंदिरों में गूंजा... जय कन्हैया लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लोगों ने झूले में झुलाए बाल गोपाल, मंदिरों में गूंजा... जय कन्हैया लाल
Tue, 27 Aug 2024 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिनभर मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस दौरान हाथी घोड़ा पालकी... जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की आदि जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। छोटे-छोटे बच्चे श्रीकृष्ण और श्रीराधा की वेषभूषा में सजकर आए।
जन्माष्टमी पर सत्यनारायण मंदिर हमीरपुर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया था। मंदिर में लड्डू गोपाल के लिए झूला भी डाला गया। इसमें दिनभर लोगों ने कृष्ण कन्हैया को झूला झुलाया। महिलाओं ने दिनभर भजन-कीर्तन किया। लोगों ने श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगाया। रात के 12 बजे तक मंदिरों में भजन0कीर्तन हुआ और 12 बजे हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से श्रीकृष्ण का जन्म मनाया गया।
इसी तरह राधाकृष्णन मंदिर कोहली, भिड़ा में भी झूले डाले गए थे। दिनभर बाजार में जनमाष्टी पर्व के लिए खरीदारी होती रही। लोगों ने झूले, मुरली, आदि की खरीदारी की। लोगों रमेश, सुखदेव, तृप्ता, बीना, कृष्णा, नीतू आदि ने कहा कि जनमाष्टी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं गौडयी मठ दंगड़ी में दो दिनों तक जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यहां पर 27 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्म मनाया जाएगा।