फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People sitting in front of LED, heard Prime Minister's dialogue

एलईडी के सामने बैठे लोग, सुना प्रधानमंत्री का संवाद

Tue, 07 Sep 2021 12:14 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
People sitting in front of LED, heard Prime Minister's dialogue
मिनी सचिवालय में दिव्यांगों और बुजुर्ग लोगों के लिए रैंप नहीं है। हमीरपुर में प्रधानमंत्री से स? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैक्सीन संवाद सुनने के लिए सोमवार को जिले भर में लोग एलईडी स्क्रीन के सामने बैठे रहे। दस जगह संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा चुकीं वार्ड नंबर-2 कृष्णानगर की 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला निर्मला देवी से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा।
विज्ञापन

निर्मला देवी ने कोरोना संकट के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की। कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली खुराक का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे संवाद का जिलेभर में सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

वैक्सीन संवाद कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाई गईं थीं। हमीरपुर शहर के टाउन हॉल, ग्राम पंचायत चंगर के पंचायत घर, नादौन के गीता भवन, ग्राम पंचायत पनसाई के कार्यालय परिसर, तहसील परिसर सुजानपुर, तहसील परिसर टौणी देवी, मिनी सचिवालय भोरंज, पंचायत कार्यालय परिसर टिक्करी मिन्हासा, बीडीओ कार्यालय परिसर बिझड़ी और एसडीएम कार्यालय परिसर बड़सर में लगाई गई इन स्क्रीनों पर लोगों ने बड़ी संख्या में वैक्सीन संवाद कार्यक्रम का प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टौणी देवी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भोरंज में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, बड़सर में भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, चंगर ग्राम पंचायत में प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा ने वैक्सीन संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय, सभी एसडीएम कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, ग्राम पंचायत और शहरी निकाय कार्यालय और बड़ी संख्या में आम लोग भी वर्चुअल माध्यम से वैक्सीन संवाद कार्यक्रम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed