फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People should contribute to the development of the country through thoughts, words and deeds: Anurag

लोग मन, वचन और कर्म से देश के विकास में दें योगदान : अनुराग

Mon, 16 Oct 2023 11:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
People should contribute to the development of the country through thoughts, words and deeds: Anurag
कन्या पूजन में भाग लेते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। (स्रोत: संवाद)
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह नादौन और दोपहर बाद सुजानपुर की ग्राम पंचायत झनियारा के दुगनेड़ा मैदान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत आयोजित खंड स्तरीय अमृत कलश यात्राओं में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विभिन्न ग्राम पंचायतों से मिट्टी एकत्रित करके अमृत कलशों सहित पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में अभी तक लाखों कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन्हीं कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी में देश भर में मेरी माटी, मेरा देश, माटी को नमन, वीरों का वंदन अभियान आरंभ किया गया है। इसमें हर घर एवं हर गांव की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इस अभियान में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है।
विज्ञापन



मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत हर पंचायत में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और वीर सैनिकों को समर्पित अमृत वाटिकाएं स्थापित की गई हैं। इसी अभियान के तहत अब हर घर और हर गांव से मिट्टी एकत्रित करके इनके कलश नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों के माध्यम से देश की राजधानी दिल्ली पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जिलावासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने खंड स्तरीय कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को मन, वचन और कर्म से देश के विकास में अपना योगदान देने, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने और देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए सदैव कृतसंकल्प रहने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन



्र(समाचार : सोनम शर्मा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed