{"_id":"68603d54e00ceb0ab30fc9c4","slug":"people-should-avoid-going-near-rivers-and-streams-nirmal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-159709-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी-नालों के समीप जाने से बचे लोग : निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी-नालों के समीप जाने से बचे लोग : निर्मल
Sun, 29 Jun 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। बरसात का मौसम शुरू होते ही हादसों की आशंका बढ़ जाती है। थाना नादौन के एसएचओ निर्मल सिंह ने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नालों और खड्डों में जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है। थाना प्रभारी ने आमजन से अनुरोध किया है कि बरसात के दौरान नदी-नालों और खड्डों के समीप जाने से बचें। बच्चों और मवेशियों को भी इन स्थानों से दूर रखें। यदि किसी निर्माण परियोजना का अस्थायी शेड नदी/नाले के समीप बना है, तो उसे तुरंत खाली कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि इन चेतावनियों की अनदेखी से कोई दुर्घटना होती है, तो संबंधित विभाग, ठेकेदार या निजी कंपनी के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन