फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People scared of monkeys in parole

Hamirpur (Himachal) News: परोल में बंदरों के आतंक से सहमे लोग

Sun, 05 May 2024 06:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
अकेले व्यक्ति पर कर रहे हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कैहरवीं के गांव परोल में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। गांव के सेवानिवृत्त अध्यापक हंसराज ने कहा कि हाल ही में बंदरों ने उनकी पत्नी पर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बचने का बहुत प्रयास किया और शोर मचाया। गांव के दो आदमी शोर सुन कर जब वहां पहुंचे तब बंदर भागे, लेकिन उसके कपड़ों को बंदरों ने नुकसान पहुंचाया। अध्यापक हंस राज ने कहा कि फसल तो यह बर्बाद कर ही रहे हैं, अब अकेले आने जाने वाले पर भी हमला कर रहे हैं। गांव के लोग खेतों में अकेले जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रधान गौरव शर्मा और वन विभाग के अधिकारियों को भी इस बारे में अवगत करवाया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, पंचायत प्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि पंचायत की तरफ से भी वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके लोगों को बंदरों के आतंक से शीघ्र छुटकारा दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed