फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People of ward number one of Nandhan Panchayat boycotted the elections.

Hamirpur (Himachal) News: नंधन पंचायत के वार्ड नंबर एक के लोगों ने किया चुनावों का बहिष्कार

Wed, 13 May 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज के तहत ग्राम पंचायत नंधन के वार्ड नंबर एक सेऊ गांव के लोगों ने पंचायती राज चुनाव में नामांकन दर्ज न कर अपना विरोध जताते हुए चुनाव का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

लोगों ने खरवाड़ पंचायत में शामिल न करने पर यह कदम उठाया है। स्थानीय लोगों अशोक कुमार पूर्व वार्ड सदस्य, रेखा देवी, उत्तम चंद, रीना देवी, सनीप कुमार, सुरेश कुमार, जगत राम, कुलदीप सिंह, कुलबीर सिंह व रणवीर सिंह आदि के अनुसार ग्राम पंचायत खरवाड़ उनके गांव से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि नंधन पंचायत तक पहुंचने के लिए उन्हें करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके अलावा लोगों ने अगर पैदल पंचायत तक पहुंचना हो, तो उन्हें सात किलोमीटर से अधिक सफर तय करना पड़ता है और भौगोलिक रूप से भी यह सही नहीं है। लोगों को पैदल नालों से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पिछले लंबे समय से वह खरवाड़ पंचायत में शामिल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई है। पंचायत के वार्ड नंबर सात के कस्याणा गांव को करहा पंचायत में शामिल किया है, जबकि उनकी मांग को अनसुना किया गया है।

वहीं, पंचायत के पूर्व उपप्रधान हरिराम का कहना है कि लोगों की समस्या काफी गंभीर है और पंचायतों के भंग होने से करीब आठ माह पूर्व इसे लेकर प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इस संबंध में कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed