{"_id":"6676da93d3ef18dd140b7816","slug":"people-of-hamirpur-will-give-a-befitting-reply-to-dictatorship-swati-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-130187-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तानाशाही का माकूल जवाब देगी हमीरपुर की जनता : स्वाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तानाशाही का माकूल जवाब देगी हमीरपुर की जनता : स्वाति
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रतत्याशी शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति जार को गले लगाती महिला। संगठन।
कहा, आशीष को चुनाव प्रचार से दूर करने का किया जा रहा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को चुनाव प्रचार के तय कार्यक्रम छोड़ कर बालूगंज थाने में शनिवार को पेश होना पड़ा। उनकी गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी स्वाति जार ने पूर्व निर्धारित नुक्कड़ सभाओं में प्रचार का जिम्मा संभाला। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की शनिवार को विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की विभिन्न पंचायतों में दस नुक्कड़ सभाएं प्रस्तावित थीं।
उनकी गैरमौजूदगी में पत्नी स्वाति जार ने नुक्कड़ सभाओं में प्रचार का मोर्चा संभाला। शनिवार को कोठी, बणी, रोपा, मान्यना बल्ह, भटेड़, मोंहि, घनाल, बल्ह उपरला, बल्ह बुहला, कराड़ा व ध्वां में नुक्कड़ सभाएं आयोजित हुईं। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की पत्नी स्वाति जार ने कहा कि चुनाव में ध्यान भटकाने के लिए सरकार उन्हें प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। हमीरपुर की जनता के सुख के दुख के साथी आशीष शर्मा चुनाव में प्रचार न कर सकें, इसके लिए सरकार की ओर से प्रताड़ना की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता भली भांति जानती है कि कांग्रेस सरकार क्या करने का प्रयास कर रही है। इस प्रताड़ना का जवाब जनता हमीरपुर के बेटे आशीष शर्मा को जिता कर देगी। आशीष हमेशा लोगों के सुख दुख में शामिल हुए हैं। चुनाव प्रचार में वह लोगों तक न पहुंचें, ऐसे प्रयास करने वालों को चुनावी नतीजों से जनता जवाब देगी। कोरोना काल से लेकर आपदा के दौरान हुए नुकसान में कौन हमीरपुर की जनता के साथ खड़ा रहा है, यह लोग भली भांति जानते हैं। झूठ की राजनीति पर उतारू लोगों के चेहरे जल्द बेनकाब होंगे। जनता ही तानाशाही का माकूल जवाब देगी।