{"_id":"6848831e98369a5f7a0f4eba","slug":"people-of-20-panchayats-are-getting-affected-due-to-non-operation-of-buses-on-sundays-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-158122-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रविवार के दिन बसें न चलने से 20 पंचायतों के लोग हो रहे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रविवार के दिन बसें न चलने से 20 पंचायतों के लोग हो रहे प्रभावित
Wed, 11 Jun 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
जंगलबैरी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के तहत हमीरपुर से सुजानपुर वाया टौणी देवी, ऊहल, कक्कड़, जंगलबैरी होकर जाने वाली बसों का लाभ रविवार को नहीं मिलता है। इस रूट पर पथ परिवहन निगम की दो बसों के साथ-साथ निजी बसें चलती हैं।
रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस 11:00 बजे और एक बस 1:15 मिनट पर जाती है, लेकिन रविवार के दिन ये बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। निजी बसें भी रविवार के दिन कम चलती हैं। इस कारण 20 पंचायतों के लोगों को यातायात का लाभ नहीं मिल पाता है। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए टैक्सी सेवा पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्हें टैक्सी सेवा की सुविधा लेने पर उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
यात्रियों ने परिवहन निगम से आग्रह किया है कि रविवार के दिन भी अन्य दिनों की भांति निर्धारित रूट पर बसों का संलालन किया जाए। वहीं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से मांग रखी है कि रविवार को भी प्राइवेट बसों की सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि यदि बसें सुचारू रूप से चलेंगी तो आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल हमीरपुर के डीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि मामला ध्यान में आया है, उचित कदम उठाए जाएंगे।