फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   people go to temple in new year

नववर्ष पर दियोटसिद्ध मंदिर में लगा भक्तों का तांता

Tue, 31 Dec 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
people go to temple in new year
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नववर्ष से पूर्व संध्या पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध रंग-बिरंगे फूलों से महक उठा है। मंदिर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 31 दिसंबर को दिन के समय मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा का गुणगान किया और बाबा के दर्शन किए। पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, रात को भी श्रद्धालु कतारों में खड़े रहे और बाबा के दर्शन किए। बाबा बालक नाथ न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को नववर्ष की संध्या पर रातभर खुला रखा।
विज्ञापन

मंदिर न्यास अधिकारी ओपी लखनपाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने का भी उचित प्रबंध किया गया। नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए क्षेत्र की सरायों में इंतजाम किए गए। नव वर्ष की संध्या पर बाबा की भेंटों का गुणगान करने के लिए हिमाचली और पंजाबी प्रसिद्ध गायक वंदना धीमान, रवि चौधरी, विजय रत्न, दुर्गा रंगीला, उपकार बाबा, खुशी मरजाना ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। नव वर्ष के उपलक्ष्य पर बाबा बालक नाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed