फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People demand to provied a Ration on Depto

हमीरपुर के डिपुओं में नहीं पहुंची दालें

Sun, 24 Oct 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर के डिपुओं में नहीं पहुंची दालें
विज्ञापन

जिले के करीब 1.98 लाख राशनकार्ड धारकों काटने पड़ रहे डिपो के चक्कर
नवंबर में एक साथ दो महीने का कोटा मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। राशन डिपुओं में दालों की सप्लाई नहीं पहुंचने से जिले के करीब दो लाख राशन कार्ड धारक उपभोक्ता परेशान हैं। देरी से सप्लाई ऑर्डर जारी होने के चलते राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में दालों की सप्लाई अब पहुंचना शुरू हुई है। अभी तक महज दो दालें ही सिविल सप्लाई के गोदामों में पहुंची हैं जबकि डिपुओं में कुल चार दालें मिलती हैं। प्रत्येक राशन कार्ड धारक को विकल्प देकर तीन दालें बांटी जा रही है। सस्ती दालें नहीं मिलने से जिले में दशहरा और करवा चौथ का त्योहार भी इस बार फीका रहा। लोगों को मजबूरन खुले बाजार से महंगे दामों पर दालें खरीदनी पड़ रही हैं। 26 या 27 अक्तूबर तक दालों का स्टॉक पहुंचता है तो भी ये दालें उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पाएंगी। जिले में 90 फीसदी से अधिक उपभोक्ता सरसों का तेल, रिफाइंड, चीनी, गंदम और चावल ले चुके हैं। जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग अक्तूूबर की दालों का कोटा इसी माह देने के दावे ठोंक रहा है। हालांकि जिस तरह गोदाम में दाल चना और माश की दालें ही पहुंची हैं और शेष दो दालों की सप्लाई नहीं हुई है। उससे ये दावे पूरे होते नजर नहीं आ रहे। माना जा रहा है कि नवंबर माह में सभी उपभोक्ताओं को एक साथ दो माह की दालों का कोटा दिया जाएगा।

उधर, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज शर्मा ने कहा कि सप्लाई ऑर्डर देरी से जारी हुआ। धीरे-धीरे दालों की सप्लाई गोदामों में पहुंच रही है। जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को इसी माह दालों का वितरण होगा। डिपो संचालकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed