{"_id":"61758ef91f747e133b18ba08","slug":"people-complain-on-water-crisis-minister-hamirpur-hp-news-sml388248824","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री से शिकायत के बाद दुरुस्त की पानी की लीकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री से शिकायत के बाद दुरुस्त की पानी की लीकेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री से शिकायत के बाद दुरुस्त की पानी की लीकेज
सचित्र-
वार्ड नंबर पांच में लंबे समय से हो रही थी पानी की लीकेज
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन। जलशक्ति मंत्री महिंद्र सिंह ठाकुर से शिकायत के बाद उपमंडल नादौन में पेयजल लीकेज की समस्या का समाधान हो गया। लोगों का कहना है कि शहर में पानी की समस्या और पेयजल पाइपों से हो रही लीकेज के निदान के लिए कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों सहित कर्मचारियों को अवगत करवाया। समस्या ठीक नहीं हुई तो लोगों ने इसकी शिकायत जलशक्ति विभाग के मंत्री महिंद्र सिंह से की। शहर के वार्ड नंबर पांच और जैन चौक में करीब एक माह से पेयजल पाइप में लगातार पानी की लीकेज हो रही थी और पेयजल व्यर्थ बह रहा था। वहीं, इसी वार्ड में पानी की आपूर्ति भी लंबे समय से सुचारू नहीं हो पा रही थी। लोगों का कहना है कि करीब 3 वर्ष पहले अंबकेश्वर मंदिर से जैन चौक तक विभाग की ओर से डाली गई नई मुख्य पेयजल पाइपलाइन निर्धारित मापदंड के अनुसार नहीं डालने के कारण लोगों के पानी के कनेक्शन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को नादौन में पेश आ रही समस्या के समाधान के लिए सख्त आदेश दिए हैं।