फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People beat up a 35 year old youth sitting in the bus.

Hamirpur (Himachal) News: बस में बैठे करीब 35 वर्षीय युवक की लोगों ने की धुनाई

Fri, 09 Feb 2024 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप
विज्ञापन


परिजनों ने बस में चढ़कर की युवक की धुनाई, मामला दर्ज नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत शुक्रवार सुबह नादौन बस अड्डा पर कुछ लोगों ने बस में बैठे करीब 35 वर्षीय युवक की अचानक पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने युवक की काफी धुनाई की और उसे पकड़कर पुलिस चौकी ले गए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मामले में लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि यह युवक बस में रोजाना छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। यह उसी बस में नादौन आता था जिस बस में यह छात्रा अपने घर से नादौन पढ़ाई के लिए आती थी। लड़की ने जब इस बारे अपनी मां को बताया तो परिजन पिछले दो दिन से इस युवक को ढूंढ रहे थे। युवक उनके हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन



शुक्रवार को जैसे ही बस नादौन बस अड्डा पहुंची तो कुछ परिजन आगे और कुछ पिछले दरवाजे से बस में चढ़े और युवक को दबोच कर उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद युवक ने छात्रा और उसके परिजनों से माफी मांग कर अपनी जान बचाई। छात्रा की मां ने कोई भी पुलिस शिकायत करने से मना कर दिया। युवक पंजाब का रहने वाला है और ज्वालामुखी क्षेत्र में एक गांव में रहता है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ने कहा कि मामले में परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाचार : सोनम शर्मा : महेश कपिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed