फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People are happy with the army's action on terrorist hideouts

Hamirpur (Himachal) News: आतंकवादी ठिकानों पर सेना की कार्रवाई से लोग खुश

Thu, 08 May 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 08 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान के नौ आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई। यह जवाबी कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई है। सेना की कार्रवाई से लोग खुश नजर आए। सुबह उठकर जैसे ही लोगों ने अपने मोबाइल और टीवी पर भारतीय सेना की कार्रवाई को देखा तो उन्होंने देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। जहां लोगों ने इस कार्रवाई को आतंकवाद पर कड़ा प्रहार बताया, वहीं पूर्व सैनिकों के अनुसार इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर आवश्यक है ताकि समय रहते देश के दुश्मनों को समय रहते खत्म किया जा सके। लोगों ने कहा कि पहलगाम का बदला पूरा हुआ है। प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में भी सुरक्षा व्यवस्था सामान्य है।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर छाया ऑपरेशन सिंदूर

सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह ऑपरेशन सिंदूर के पोस्ट छाए रहे। पाकिस्तान पर हुए हमले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग फोटो और स्टेटस लगाकर प्रधानमंत्री और सैनिकों को आभार जताते रहे। भारत की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। वहीं दुकानों में भी दिन भर इसी विषय पर चर्चा होती रही और मोबाइल में लोगों ने भारतीय सेना की कार्रवाई को देखा।
विज्ञापन



गाय-भैंसों को छोड़कर जम्मू की ओर आए लोग

ग्राम पंचायत कोट लांगसा के जौह गांव से प्रवीण शर्मा ने बताया कि उसके ससुराल जम्मू-कश्मीर के मेंढर में हैं। उसके सास-ससुर व अन्य रिश्तेदार अपने-अपने घरों पर थे लेकिन वहां पर बुधवार सुबह से ही पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी हो रही थी। दोपहर को उन्होंने अपने घरों को ताले लगा दिए। गाय-भैंसों को खुला छोड़कर जम्मू की ओर सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व सैनिकों और आम लोगों की प्रतिक्रिया


सेना ने बेहतर कार्य किया है। आतंकवाद पर यह बड़ा प्रहार है। देश के लिए यह गौरवान्वित पल है।
-कैप्टन धर्म चंद राणा


सुबह से ही टीवी पर सेना की कार्रवाई को देख रहा हूं। आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान पर कार्रवाई जरूरी है।
-प्रवेश कुमार
पहलगाम में निर्दोष लोगों की मौत का भारत ने करारा जवाब दिया है। आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकना चाहिए, उसका डट का मुकाबला करना चाहिए।
-सेनानिवृत्त सूबेदार रघुनाथ चंदेल

सेना की कार्रवाई से दिल खुश हो गया है। देश पहलगाम हमले का प्रतिशोध मांग रहा था। पहलगाम हमले पर लोगों में गुस्सा था।
-सेवानिवृत्त सूबेदार मिलखी राम

भारतीय सेना की कार्रवाई से खुश हूं। सुबह जैसे ही टीवी को देखा तो उसमें यह कार्रवाई देख दिल आनंदित हो गया। आतंकवाद को जड़ से नष्ट कर देना चाहिए।
- शारदा देवी

सेना पर हमें गर्व करना चाहिए। सेना सरहदों पर हमारी रक्षा के लिए खड़ी है। इस तरह की कार्रवाई आतंकवाद को पनपने नहीं देगी।
-सरला ठाकुर



भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। लोगों को गर्व से भर दिया है।
-शिव कुमार शर्मा



आंतकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों के प्रति आभार। यह केवल सैनिक सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सम्मान और आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक है।
-सुरजीत



भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके कार्रवाई की है। दियोटसिद्ध में दर्शन करने देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। स्ट्राइक से कारोबार पर कोई भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है। प्रतिदिन की भांति ही मंदिर में बुकिंग हो रही हैं।

-अमन गुप्ता, मालिक होटल, दियोटसिद्ध



बाबा बालक नाथ मंदिर में अभी तक श्रद्धालुओं की एंट्री से लेकर सुरक्षा व्यवस्था सामान्य है। मंदिर में निरीक्षण के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। उच्च अधिकारियों से मिलने वाले आदेशों का पालन किया जा रहा है। श्रद्धालु मंदिर में सुचारू तरीके से दर्शन कर रहे हैं।
- राजेंद्र गौतम, एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed