फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People are facing inflation shock as bus travel becomes costlier

Hamirpur (Himachal) News: बस सफर महंगा होने से जनता को लगा महंगाई का झटका

Sat, 10 May 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 10 May 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बस का सफर पहले की अपेक्षा महंगा हो गया है। जनता को एक बार महंगाई का झटका लगा है। सरकार ने बस किराये में करीब 15 प्रतिशत इजाफा कर दिया है। सामान्य बसों का पहाड़ी क्षेत्रों के लिए किराया 20 और मैदानी क्षेत्रों के लिए 31 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया गया है। एसी डीलक्स और सुपर लग्जरी वोल्वो बसों के किराये में भी इजाफा कर दिया है। पिछले माह ही सरकार ने न्यूनतम बस किराये को बढ़ाया था। उस दौरान भी लोगों ने इस इजाफे का विरोध किया था।
विज्ञापन

अब सामान्य बस किराये को बढ़ाकर सरकार ने एक बार फिर लोगों को आर्थिक मुसीबतों में डाल दिया है। सरकार के इस निर्णय से सरकार को तो आमदनी होगी लेकिन आम लोग इससे प्रभावित होंगे। वहीं किराया बढ़ने से लोगों में रोष पनप रहा है। लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि इस निर्णय को वापस लिया जाए।
विज्ञापन




एक तरफ सरकार प्रदेश के लोगों को सुविधा देने की बात कर रही है। वहीं दूसरी तरफ हर चीज के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। सामान्य बस किराये में इजाफा सरकार का गलत निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप

आर्थिक तंगी से जूझ रही सरकार अपना खजाना भरने के लिए आम आदमी पर बोझ डाल रही है। पहले प्रति किलोमीटर किराये में इजाफा किया था, अब सामान्य बस किराया बढ़ाया है। लोगों को सफर के लिए अधिक पैसे चुकाने होंगे।

-शिवपाल

सरकार की ओर से बस किराये में इजाफा करना निंदनीय निर्णय है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और खासकर रोजाना बस सफर करने वाले यात्रियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
-गौरव

गरीब पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है। उस पर न्यूनतम किराया बढ़ने से लोगों को परेशानी होगी। सरकार इस निर्णय को तुरंत वापस ले।
-सुनील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed