फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patwari locked inside the Patwar office while eating; scuffle ensued as soon as he stepped out.

Hamirpur (Himachal) News: खाना खा रहे पटवारी को पटवार घर में किया बंद, बाहर निकलते ही की हाथापाई

Wed, 12 Aug 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत जोलसप्पड़ स्थित पटवार घर में पटवारी को कथित तौर पर बाहर से कुंडा लगाकर बंद करने के बाद विवाद हो गया। पंचायत प्रधान के हस्तक्षेप से पटवारी को बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद पटवारी और व्यक्ति के बीच हाथापाई हो गई।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार एक व्यक्ति पटवार घर में काम करवाने पहुंचा था। उस दौरान पटवारी दोपहर का खाना खा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने व्यक्ति से कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर व्यक्ति ने पटवार घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडा लगा दिया। पटवारी ने मोबाइल फोन से पंचायत प्रधान को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान वार्ड सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई, जिसे पंचायत प्रधान ने बीच-बचाव कर शांत करवाया। बाद में दोनों पक्ष नादौन थाना पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed