फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients parked in the sun on the road outside the hospital to make slips

पर्चियां बनवाने के लिए अस्पताल के बाहर सड़क पर धूप में खड़े कर दिए मरीज

Fri, 05 Mar 2021 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Patients parked in the sun on the road outside the hospital to make slips
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्चियां बनवाने के लिए लोग सड़क पर ही खड़े कर दिए गए। अस्पताल में शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे ही पर्चियां बनवाने के लिए भीड़ लगी हुई है। साढ़े दस बजे तक भीड़ बढ़ती गई। कतार इतनी बढ़ गई के अस्पताल के टेंट के नीचे खड़ा करने की बजाय भीड़ को गेट से बाहर की ओर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

11 बजे तक गेट के बाहर सड़क पर मरीजों की कतार लगी हुई है, इसी कतार के साथ वाहन भी गुजर रहे हैं। कई वृद्ध कतार में खड़े न हो पाने के कारण सड़क पर ही बैठ गए हैं। किसी ने अस्पताल प्रबंधन को अवगत करवाया कि सड़क पर कतार लगी है और लोग वाहन की चपेट में आ सकते हैं। इस पर अस्पताल प्रबंधन की एक टीम आई और सवा 11 बजे लोगों को गेट के अंदर लगे टेंट के नीचे कुर्सियों पर बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन

11:40 पर अस्पताल के वैक्सीनेशन बूथ पर कोरोना वैक्सीन लगवाने आए वरिष्ठ नागरिक खड़े हैं। यहां कुछ हंगामा भी हो रहा है। बुजुर्ग अस्पताल के स्टाफ पर अपने जानकारों को वैक्सीन लगवाने के लिए पहले अंदर ले जाने के आरोप लगा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि वह सुबह से आए हैं और कतार में खड़े हैं या बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, स्टाफ के कुछ सदस्य अपने परिचितों को पहले अंदर ले जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों की कतार लगी हुई है, लेकिन इस दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थकेयर वर्कर्स को भी पहले अंदर जाने दिया जा रहा है। इससे वरिष्ठ नागरिकों का इंतजार और लंबा हो रहा है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि वैक्सीन सभी को नंबर के अनुसार लग रही है। लाभार्थियों को बाकायदा पर्चियां दी गई हैं। इन पर्चियों पर पड़े नंबर के अनुसार ही वैक्सीन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग-
सड़क तक लगी रही मरीजों की कतार : जोगिंद्र
11:10 पर पर्ची बनवाने के लिए कतार में खड़े जोगिंद्र सिंह ने कहा कि वह ऊना के अंब से सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल पहुंचे। यहां भीड़ थी। गेट के बाहर सड़क में कतार लग गई। इसके बाद कुछ अधिकारी आए और सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देकर बाहर खड़े लोगों को अंदर बैठाने के निर्देश दिए। सुबह के कतार में खड़े रहे। दो घंटे बाद नंबर आया।
तीन काउंटरों पर मिले पर्ची बनवाने की सुविधा : प्रवीण
11:13 पर टौणी देवी के प्रवीण ने कहा कि पर्ची काउंटर के बाहर कतार लगी है। वह आधे घंटे से कतार में लगे हैं और अभी उनसे आगे भी करीब 30 लोग हैं। काउंटर पर इस समय एक ही कर्मचारी है। जिस कारण पर्चियां धीरे बन रही हैं। कम से कम तीन काउंटर शुरू करने चाहिए ताकि, लोगों को उचित लाभ मिल सके।
वैक्सीन बूथ पर सुधरे अव्यवस्था : अत्री
11:55 पर वरिष्ठ नागरिक आरसी अत्री ने कहा कि वह पत्नी सहित हीरानगर से वैक्सीन लगवाने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां लोगों की भीड़ है और स्टाफ मनमर्जी कर रहा है। यह अव्यवस्था सुधरनी चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों को उनकी उम्र के चलते तवज्जो मिलनी चाहिए। इनके बीच फ्रंट लाइन वर्कर्स या अन्य को वैक्सीन न लगे तो बेहतर होगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग समय और अन्य के लिए अलग समय निर्धारित किया जाए।

परिचितों को तवज्जो दे रहे स्टाफ सदस्य : अमर
11:58 पर वरिष्ठ नागरिक अमर सिंह ने कहा कि स्टाफ सदस्य अपने जानकारों को पहले अंदर भेज रहे हैं। पूछने पर हमें कुछ नहीं बताया जा रहा है। सुबह से पत्नी सहित कतार में खड़े हैं। अगर और लोगों को अंदर तवज्जो देनी है तो उन्हें पहले बता देते। वह बैठकर इंतजार करते। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed