फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients in trouble due to doctors' strike, operations not done till eleven o'clock

चिकित्सकों की हड़ताल से मुश्किल में मरीज, साढ़े ग्यारह बजे तक नहीं हुए ऑपरेशन

Tue, 22 Feb 2022 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Patients in trouble due to doctors' strike, operations not done till eleven o'clock
मेडिकल कॉलेज में 11:10 पर गायनी ओपीडी के बाहर चिकित्सक का इंतजार करती महिलाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। समय : सुबह 10 बजकर 54 मिनट हुए हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की अल्ट्रासाउंड लैब के बाहर गर्भवती महिलाएं व अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मौजूद हैं, लेकिन हड़ताल के कारण लैब में चिकित्सक नहीं है। चिकित्सक गेट मीटिंग कर मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 11 बजकर आठ मिनट पर नेत्र रोग ओपीडी के बाहर दरवाजे के पास मरीजों की कतार लगी है। इस दौरान मरीज चिकित्सक के ओपीडी में बैठने का इंतजार कर रहे हैं। 11:10 पर ईएनटी ओपीडी के बाहर मरीज खड़े हैं, ओपीडी का दरवाजा बंद है। चिकित्सकों के इंतजार में मरीज करीब एक घंटे से ओपीडी के बाहर कतार में खड़े हैं।
विज्ञापन

लोग अपनी बारी पहले डलवाने के लिए ओपीडी के बाहर कतारबद्ध हैं, जबकि चिकित्सक अभी साढ़े ग्यारह बजे बैठेंगे। 11:12 पर मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लगी है। लोग कतारबद्ध हैं, लेकिन कुछ मरीज थक हार कर सीढ़ियों पर बैठ गए हैं। 11:15 पर ऑर्थो ओपीडी में भीड़ लगी है। साढ़े ग्यारह बजे हैं, चिकित्सक ओपीडी में बैठे तो लोगों की भीड़ एकदम ओपीडी के बाहर जमा हो गई। इस दौरान कोरोना नियमों का पालन भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को ऑर्थो का ऑपरेशन डे भी था, लेकिन साढ़े ग्यारह बजे तक ऑपरेशन भी शुरू नहीं हुए। इसके बाद शाम तक चिकित्सकों ने घुटनों के एक ट्रांसप्लांट समेत पांच ऑपरेशन किए, लेकिन यह साढ़े ग्यारह बजे के बाद शुरू हुए। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की फैकल्टी चिकित्सक एसोसिएशन के अध्यक्ष और संयुक्त एक्शन कमेटी के सदस्य डॉ. संजय ठाकुर ने कहा कि कमेटी बुधवार को हड़ताल के बारे में आगामी निर्णय लेगी। ऑर्थो के ऑपरेशन साढ़े ग्यारह बजे के बाद शुरू हुए और शाम छह बजे तक चले। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी और कोविड सेवाएं प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed