फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patients are not getting ECG facility in CHC Bijri

सीएचसी बिझड़ी में मरीजों को नहीं मिल रही ईसीजी की सुविधा, लैब पर ताला

Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Patients are not getting ECG facility in CHC Bijri
ीएचसी बिझड़ी की लैब पर लटका ताला। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में दिल के रोगों से संबंधित मरीजों के लिए ईसीजी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पांच साल पहले जब अस्पताल पीएचसी था, तब यहां ईसीजी होती थी। अब मशीन खराब होने के चलते सेवा नहीं मिल पा रही है। इसके चलते मरीज निशुल्क टेस्ट के लिए लैब से सौ रुपये देने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में 25 पंचायतों के लोग स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए आते हैं। आपातकाल में मरीज सबसे पहले इस अस्पताल में आते हैं। यहां ईसीजी न होने के कारण उन्हें रेफर करना पड़ रहा है। शाम पांच बजे निजी लैबें भी बंद हो जाती हैं। ऐसे में अगर कोई मरीज शाम को अस्पताल में आता है तो उसे ईसीजी के लिए दूसरे अस्पताल में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक अस्पताल का भी दर्जा दिया था। जैसी सुविधाएं सामुदायिक अस्पताल में मिलनी चाहिए वैसी नहीं यहां नहीं हैं। यहां से लैब तकनीशियन का भी तबादला हो गया है। इसके चलते सामान्य जांच लैब पर भी ताला लटक गया है। अस्पताल में एक्सरे की सुविधा भी नहीं है। स्थानीय निवासी संजीव कुमार, कपिल ढटवालिया, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार ने अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस संदर्भ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी की प्रभारी अनुज कुमारी का कहना है कि लैब तकनीशियन का कुछ समय पहले तबादला हुआ है। ईसीजी मशीन में खराब है। इस कारण यह बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed