{"_id":"68d7cdedbc32aa9f930f94a6","slug":"passengers-are-upset-as-the-bus-does-not-arrive-on-time-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-168126-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस न समय पर पहुंचने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस न समय पर पहुंचने से यात्री परेशान
Sun, 28 Sep 2025 05:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
ग्राम सुधार सभा ने एचआरटीसी प्रबंधन की लापरवाही पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। क्षेत्र के लोगों को एचआरटीसी की सेवाएं समय पर नहीं मिल रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमीरपुर-सिसवा वाया बारीं बस सेवा निर्धारित समय पर सिसवां नहीं पहुंच रही है। यह समस्या दो सप्ताह से आ रही है। सिसवा से हमीरपुर के लिए यह बस सुबह 8:20 पर चलती है, लेकिन कभी यह 8:35 तो कभी 8:45 पर चलती है। इस कारण हमीरपुर, बारीं मंदिर और टौणी देवी की ओर आने वाली कर्मचारी और विद्यार्थियों को देरी होती है। शनिवार को तो यह बस अपने गंतव्य स्थान पर ही नहीं पहुंची। इस कारण कुछ यात्री पैदल तो कुछ यात्री अन्य यातायात के साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
महिला मंडलों एवं ग्रामीण सुधार सभा ने बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से मांग की है कि समस्या का समाधान किया जाए। रोजाना बस को निर्धारित समय पर रूट भेजा जाए। एचआटीसी हमीरपुर मंडल के डीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। अड्डा इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी यात्रियों को समय पर सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है।