फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Passengers are troubled due to buses not reaching Avahadevi bus stand

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी बसस्टैंड में बसें न पहुंचने से यात्री परेशान

Thu, 04 Sep 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 04 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to buses not reaching Avahadevi bus stand
अवादेहवी में बाइपास पर खड़ी एचआरटीसी की बस। संवाद।
अवाहदेवी(हमीरपुर)। अवाहदेवी बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा को अनदेखा किया जा रहा है। एचआरटीसी की कई बसें, जो सरकाघाट और टिहरा की ओर से हमीरपुर आती हैं, मुख्य बस स्टैंड में प्रवेश करने की बजाय सीधे बाईपास से होकर निकल जाती हैं।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने बताया कि खासकर हमीरपुर डिपो की सरकाघाट से कटड़ा जाने वाली बस, जो हमीरपुर के लिए अंतिम बस मानी जाती है, अवाहदेवी बस स्टैंड पर नहीं आती। इसी तरह सुबह हमीरपुर से अवाहदेवी के लिए चलने वाली पहली बस सेवा भी बाईपास से होकर निकल जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा, धर्मपुर डिपो की धर्मपुर से जम्मू, संधोल से हमीरपुर और सरकाघाट से लुधियाना जाने वाली कई बसें भी बस स्टैंड पर नहीं रुकतीं। यात्रियों का कहना है कि बाईपास पर न तो कोई वर्षाशालिका (शेड) है और न ही अन्य बुनियादी सुविधाएं। बरसात के मौसम में बस का इंतजार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। वहीं, बाईपास पर बस से उतरना खतरनाक साबित होता है, खासकर उन यात्रियों के लिए जिनके पास भारी सामान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बाईपास से मुख्य बस स्टैंड तक की दूरी 300 मीटर से अधिक है, जिसे तय करना बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए और भी कठिन हो जाता है। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग और एचआरटीसी प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त बसों का अवाहदेवी बस स्टैंड में प्रवेश अनिवार्य किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

कोट
अवाहदेवी कस्बे में हमीरपुर डिपो के साथ मंडी और अन्य जिलों की बसें आती हैं। जिला के चालकों को बस अड्डा तक बस ले जाने के निर्देश दिए हैं।

-राहुल कुमार, आरएम एचआरटीसी डिपो, हमीरपुर
धर्मपुर और सरकाघाट की बसों के चालकों को बसें बस स्टैंड तक ले जाने के आदेश दिए जाएंगे, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

-मेहर चंद, आरएम एचआरटीसी डिपो, सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed