फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Paragliding site in Sujanpur will be improved, flying will become easier

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में पैराग्लाडिंग स्थल में होगा सुधार, आसान होगी उड़ान

Thu, 18 Jul 2024 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
दो बार ट्रायल होने के बाद अब पैराग्लाइडिंग स्पॉट को किया जाएगा खुला
विज्ञापन

पंचायतों में स्थित चार धामों के साथ सुजानपुर किले को भी मिलेगी पहचान
प्रथम चरण में किले के साथ जगह को मिट्टी डालकर किया जा चुका है समतल
पैराग्लाइडिंग स्पॉट बनने से सुजानपुर चौगान में लैंडिंग कर सकेंगे मानव परिंदे
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। दो बार ट्रायल होने के बाद अब सुजानपुर में निर्माणाधीन पैराग्लाइडिंग स्थल (टेक ऑफ स्पॉट) को और खुला बनाया जाएगा। यहां पर टेक ऑफ स्पॉट में जगह की कमी को पूरा करने के लिए बाकायदा डंगा लगाया जाएगा ताकि पैराग्लाडर को टेक ऑफ में कोई परेशानी न हो और उड़ान भी आसान हो सके। पैराग्लाइडिंग स्पॉट बनने से चार धामों के नाम से विख्यात सुजानपुर को एक और नर्ई सौगात मिलेगी। प्रदेश सरकार की ओर से उपमंडल सुजानपुर के किले के साथ पैराग्लाइडिंग स्पॉट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। दो बार पैराग्लाइडिंग स्पॉट पर ट्रायल हो चुके हैं। अब स्पॉट को अतिरिक्त खुला बनवाया जा रहा है।
आगामी समय में निर्माणाधीन पैराग्लाइडिंग स्पॉट के साथ पर्यटकों को घरेलू उत्पादों की भी सुविधा मिलेगी। खंड विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से पैराग्लाइडिंग स्पॉट के साथ स्वयं सहायता समूहों के लिए दो दुकानों का निर्माण करवाया जाएगा ताकि सुजानपुर किले के साथ पैराग्लाइडिंग करने आने वाले पर्यटकों को खाने के लिए बेहतरीन उत्पादों की सुविधा मिल सके। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक किले के साथ प्रदेश सरकार की ओर से पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ स्पॉट बनवाया जा रहा है। जहां मानव परिंदे उड़ान भर सकेंगे। पर्यटन की दृष्टि से सुजानपुर को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से किले के साथ पैराग्लाइडिंग स्पॉट बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। पूरा पैराग्लाइडिंग स्पॉट बनाने के लिए 14 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। पैराग्लाइडिंग स्पॉट के प्रथम चरण में ऐतिहासिक किले के साथ स्थित भूमि पर मिट्टी डालकर उसे समतल किया जा चुका है। अभी तक निर्माण कार्य पर छह लाख रुपये का बजट खर्च हो चुका है। दूसरे चरण में स्पॉट के साथ जगह को खुला करके वहां डंगा लगाने और रेलिंग लगाने का कार्य होगा। इसके बाद सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। अन्य कार्य पर आठ लाख रुपये का बजट खर्च होना शेष है। निर्माण कार्य पूरा होते ही पैराग्लाइडर किले से उड़ान भरकर मैदान में लैंड कर सकेंगे। वर्तमान में सुजानपुर में स्थित चार धामों आदि दुर्गा, शिव धाम, राम धाम और कृ ष्ण धाम में हजारों लोग घूमने आते हैं। ऐसे में सुजानपुर को पर्यटन की दृष्टि से अतिरिक्त विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सुजानपुर के ऐतिहासिक किले के साथ पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ स्पॉट बनवाया जा रहा है। वहीं, सुजानपुर के अतिरिक्त जिला हमीरपुर में पैराग्लाइडिंग करने के लिए कोई भी स्पॉट नहीं है। ऐसे में पैराग्लाइडिंग स्पॉट बनने से सुजानपुर को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

सुजानपुर किले के साथ पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ स्पॉट बनवाया जा रहा है। प्रथम चरण में भूमि को समतल करने का कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्य पर 14 लाख रुपये का बजट खर्र्च किया जा रहा है। दो बार पैराग्लाइडिंग की जा चुकी है। जगह कम होने के कारण अब स्पॉट को अधिक खुला बनवाया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने से सुजानपुर में पर्यटक पैराग्लाइडिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश्वर भाटिया, खंड विकास अधिकारी, सुजानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed