फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pankaj of Taunidevi became a lieutenant in the Indian Army

Hamirpur (Himachal) News: टौणीदेवी के पंकज बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Tue, 10 Jan 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pankaj of Taunidevi became a lieutenant in the Indian Army
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने पंकज कुमार। - फोटो : Hamirpur-HP
टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बारीं के पंकज कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपनेे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। पंकज कुमार ने अपनी बारहवीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय चंडी मंदिर से पूरी की। उसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से की है। इसके बाद वह वर्ष 2018 में भारतीय वायु सेना में तकनीकी समूह में भर्ती हो गए। वहां पर उन्होंने साढ़े चार वर्ष तक सेवाएं प्रदान कीं। लेकिन, उनकी मंजिल यहां तक नहीं थी, उन्हें अभी और उड़ान भरनी थी।
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी तथा अपने लक्ष्य को भेदने के लिए निरंतर प्रयास शुरू किए। इसी दौरान उन्होंने सेवाएं चयन बोर्ड (एसएसबी) के माध्यम से भारतीय सेना में कमीशन पास किया तथा वह ऑफिसर नियुक्त हुए। अब पंकज बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना में सेवाएं देने के लिए तैयार हो गए हैं। पंकज की माता सुमन लता गृहिणी हैं तथा पिता भारतीय सेना में सूबेदार के रैंक पर कार्यरत हैं। पंकज के चाचा भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। पंकज के दादा भूप सिंह व दादी और पूरा परिवार बेटे की कामयाबी पर उत्साहित है।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी अपनी सेवाएं प्रदान कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे तथा इससे पूरे परिवार का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। पंकज ने बताया कि देश सेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। भारतीय सेना में ऑफिसर सेवाएं देने का मौका मिला है। ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने पंचायत के बारीं गांव के पंकज कुमार को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed