{"_id":"64999482640c8c90810d5566","slug":"pakistani-balloon-found-in-bafdi-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-1871-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बफड़ी में मिला पीआईए लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बफड़ी में मिला पीआईए लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा
Mon, 26 Jun 2023 07:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 26 Jun 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर के बफड़ी में मिला पाकिस्तान का गुब्बारा।
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत बफड़ी पंचायत में सोमवार सुबह एक पीले और सफेद रंग का दो फुट का पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। गुब्बारे के ऊपर उर्दू भाषा में कुछ लिखा गया था। इसके अलावा अंग्रेजी भाषा में भी पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशल एयरलाइंस) लिखा हुआ है। गुब्बारे को देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इस गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया।
वहीं, गांव में ही एक बुजुर्ग से उर्दू में लिखे शब्दों को पढ़ाया। उर्दू में भी पीआईए ही लिखा गया था। वहीं, पुलिस ने अब इस गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि यह गुब्बारा हवा के रुख के साथ पाकिस्तान से हमीरपुर पहुंच गया है। पुलिस थाना प्रभारी सदर हरीश गुलेरिया ने कहा कि गुब्बारे को कब्जे में ले लिया गया है। आगामी छानबीन की जा रही है।