फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Painter's payment stopped for short writing the name of the leader

नेता का नाम छोटा लिखने पर रोका पेंटर का भुगतान

Sat, 07 Aug 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Painter's payment stopped for short writing the name of the leader
सोशल मीडिया पर डाली गई सड़क भूमि पूजन बोर्ड की फोटो। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग में एक पेेंटर का भुगतान रोकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक भाजपा नेता का नाम बोर्ड पर बहुत छोटे अक्षरों में लिखा गया है, इसके चलते लोनिवि अभी पेेंटर को बोर्ड लिखने के बदले में भुगतान नहीं कर रहा। पिछले चार माह से बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद जब मेहनत की कमाई का भुगतान नहीं किया गया तो पेंटर ने सोशल मीडिया पर उसे बोर्ड की ही फोटो डाल दी।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रैल से पुतड़ियाल संपर्क सड़क का कार्य शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रदेश सरकार से बजट स्वीकृत हुआ है। लोनिवि ने बजट स्वीकृत होने के बाद 9 अप्रैल 2021 को इस सड़क का नादौन के पूर्व विधायक और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से भूमि पूजन करवाया।
विज्ञापन

भूमि पूजन के लिए विभाग ने एक पेंटर को शिलान्यास का बोर्ड तैयार करने का ऑर्डर दिया। अगले दिन जब लोनिवि के कर्मचारी पेंटर के घर बोर्ड लेने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि इस बोर्ड में भूमि पूजन करने वाले नेता का नाम काफी छोटे अक्षरों में लिखा है। इसलिए बोर्ड पर लिखे गए शब्दों को मिटाकर दोबारा बड़े अक्षरों में नाम लिखा जाए। पेंटर ने बताया कि सुबह 10 बजे भूमि पूजन है, इसलिए अगर अब दोबारा से इस पर पेंट करेंगे तो बोर्ड को सुखाने और दोबारा से नाम लिखने में काफी लंबा समय लग जाएगा। इस पर लोनिवि के कर्मचारी बोर्ड ले गए और भूमि पूजन करवा लिया। लेकिन उसके बाद पेंटर को भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पेंटर देव मिन्हास ने कहा कि लोनिवि ने 9 अप्रैल को उनसे शिलान्यास का बोर्ड लिखवाया था। बोर्ड लिखने के बदले में 1500 रुपये देने की बात कही गई। लेकिन अभी तक मेहनत के पैसे नहीं दिए।
उधर, लोनिवि के एसडीओ नरेश कुमार ने कहा कि जिस पेंटर ने बोर्ड लिखा है, उसके साथ लोनिवि का कोई अनुबंध नहीं है। विभाग ने पैनल में शामिल एक पेंटर को यह काम दिया था।

उसने आगे किसी अन्य पेंटर को यह काम दे दिया। कई बार बिल की मांगे गए, लेकिन बिल नहीं दिए गए। पैसों का भुगतान विभाग नहीं पेंटर करेगा, जिसके साथ विभाग की बात हुई है। संबंधित पेंटर बेवजह विभाग को बदनाम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed