फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Overspeed auto rolls down under brindge

तेज रफ्तार ऑटो नाले में लुढ़का, दो घायल

Mon, 16 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 16 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर के अंतर्गत डुग्घा के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर नाले में लुढ़क गया। हादसे में ऑटो चालक और उसके एक अन्य साथी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद ऑटो सवार युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जबकि चालक का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। कमल देव (50) पुत्र महेंद्र कुमार बल्ह चौकी कुठेड़ा रविवार सुबह करीब नौ बजे ऑटो लेकर मट्टनसिद्ध से हमीरपुर की तरफ आ रहा था। डुग्घा में संकरे पुल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे में ऑटो चालक कमल देव और सुरेंद्र कुमार (25) पुत्र बाबू राम लाहलड़ी हमीरपुर को चोटें आई हैं। हादसे के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद सुरेंद्र कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जबकि कमल देव का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed