फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Outsourced worker's staff misbehaves with nurse and patient, order for removal

Hamirpur (Himachal) News: आउटसोर्स कर्मी का स्टाफ नर्स और मरीज से दुर्व्यवहार, हटाने के आदेश

Tue, 28 May 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में तैनात एक आउटसोर्स कर्मचारी का नशे में सेवाएं देने का मामला सामने आया है। आउटसोर्स कर्मी ने नशे की हालत में अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स और मरीज के साथ भी दुर्व्यवहार किया है। इसकी स्टाफ नर्स ने एमएस को लिखित शिकायत दी है। इसके बाद एमएस ने निजी कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर कर्मचारी का हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को उक्त कर्मचारी आयुष्मान काउंटर पर तैनात था। इस दौरान एक मरीज उसके पास कार्ड को एक्टिवेट करवाने के लिए पहुंचा तो शराब के नशे में उसने मरीज के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। मरीज ने इस संबंध में एमएस को शिकायत भी की। इसके बाद आउटसोर्स कर्मचारी स्टाफ नर्स के साथ ही उलझ गया और दुर्व्यवहार करने लगा।
विज्ञापन

महिला स्टाफ नर्स का आरोप है कि आउटसोर्स कर्मचारी शराब के नशे में था और उसके साथ बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कई दिनों से रात्रि सेवाएं देते वाले कई पुरुष कर्मचारी शराब के नशे में पहुंच रहे हैं। कभी मरीजों के साथ ही कभी स्टाफ नर्सों से उलझ रहे हैं। इससे अस्पताल का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के कार्यकारी एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी के शराब के नशे में होने और दुर्व्यवहार करने के संबंध में शिकायत मिली है। इस संबंध में संबंधित आउटसोर्स कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ कर्मचारी को अस्पताल से हटाने के आदेश दिए गए हैं।


सुरक्षा कर्मी से भी हुई थी मारपीट
कुछ दिन पूर्व भी मेडिकल कॉलेज में एक सुरक्षा कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। मारपीट के आरोप मरीज के साथ आए तीमारदार पर लगे थे। वहीं, तीमारदारों का कहना था कि सुरक्षा कर्मचारी शराब के नशे में था और बिना मतलब के शोर-शराबा कर रहा था। अनाप-शनाप बोलने पर उसकी पिटाई की थी। हालांकि बाद में कंपनी ने तर्क दिया था कि मरीज के साथ अधिक तीमारदार थे और बाहर नहीं जा रहे थे। सुरक्षा कर्मी उन्हें बाहर जाने के लिए कह रहा था क्योंकि आपातकाल में मरीज के साथ महज एक कर्मचारी ही रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed