फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Outsourced worker caught with chitta dismissed

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टे के साथ पकड़ा आउटसोर्स कर्मी बर्खास्त

Thu, 21 Mar 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
मामले में गठित कमेटी ने एनआईटी प्रबंधन को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन

कंपनी को एनआईटी प्रबंधन की तरफ से कार्रवाई के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। चिट्टे के साथ पकड़े गए एनआईटी हमीरपुर के आउटसोर्स कर्मी को संस्थान प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मामले में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद एनआईटी प्रबंधन की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। प्रबंधन ने आउटसोर्स कंपनी को कर्मचारी को सेवाओं से बर्खास्त करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कंपनी की तरफ से भी कर्मचारी की सेवाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
कुछ दिन पूर्व चौकी जंबाला में एनआईटी हमीरपुर के आउटसोर्स कर्मी सहित तीन लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। आउटसोर्स कर्मी विशाल राज लैब अटेंडेंट के रूप में लंबे समय से एनआईटी में सेवाएं दे रहा था। अब एनआईटी में सभी आउटसोर्स कर्मियों के चरित्र प्रमाण पत्र व पुलिस वेरीफिकेशन करवाने के निर्देश भी कंपनी को दे दिए हैं। ऐसे में अब सभी कर्मचारियों की पुलिस वेरीफिकेशन करनी होगी। इसके बाद यह डाटा कंपनी को एनआईटी प्रबंधन को 15 दिन के भीतर सौंपना होगा। एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार अर्चना नानोटी ने कहा कि गठित जांच कमेटी से रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के आधार पर आउटसोर्स कंपनी को कर्मचारी को बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



एक आरोपी दो दिन की रिमांड पर, दो न्यायिक हिरासत में
चौकी जंबाला में चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। दो आरोपियों विशाल राज व सुनील निवासी हमीरपुर को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। जबकि तीसरे आरोपी रजनीश निवासी होशियारपुर को अदालत ने दो दिन की रिमांड पर भेजा है। एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed