फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Outrage over non-payment of pending medical bills

Hamirpur (Himachal) News: लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने पर आक्रोश

Sun, 07 Jul 2024 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई नादौन की मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांगू (हमीरपुर)। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई नादौन की मासिक बैठक रविवार को कांगू में खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें खंड महासचिव जगदीश चंद शर्मा ने बैठक में एजेड़ा प्रस्तुत किया और खंड की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में जिला प्रधान केसी गौतम, सलाहकार अवनीश कुमार आदि प्रमुख रहे। पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं की ओर से महंगाई भत्ते की देय किस्तें जारी करने और उनके लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान न हो पाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने सभी विभागों से आग्रह किया है कि पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए।

इस दौरान जिला प्रधान केसी गौतम ने कहा कि प्रदेश इकाई की ओर से पेंशनरों की पेंशन संशोधन की बकाया राशि, लीव-एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी व कम्युटेशन आदि की बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने के लिए पिछले माह पत्र जारी किया जा चुका है। इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार से चर्चा के लिए समय लिया जाएगा। खंड पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को गलोड़ क्षेत्र में सदस्यता कार्यक्रम के साथ रुग्णावस्था एवं चलने-फिरने में असमर्थ पेंशनरों को उनके घर-द्वार पर डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई और आज बैठक में उपस्थित सदस्यों व निकटवर्ती क्षेत्रों में जाकर डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। बैठक में जगदीश शर्मा सासन, बलदेव सिंह पटियाल, धर्म चंद शर्मा, ऊधम सिंह, माधो राम, त्रिलोक शर्मा, ब्रह्म दास, अमर नाथ शर्मा, बक्शी राम, सोम राज शर्मा, सरवन सिंह, अमर नाथ शर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed