{"_id":"609923528ebc3e7c18237def","slug":"orphaned-children-affected-by-corona-will-get-shelter-hamirpur-hp-news-sml3698532106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से प्रभावित अनाथ बच्चों को मिलेगा आश्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से प्रभावित अनाथ बच्चों को मिलेगा आश्रय
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना काल में बेसहारा बच्चों को उचित संरक्षण, देखभाल और जरूरी परामर्श मिलेगा। जिला बाल संरक्षण इकाई हमीरपुर ने अनाथ बच्चों के संरक्षण और देखभाल के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बाल संरक्षण सेवाओं के तहत प्रदेशभर में 44 बाल देखभाल संस्थाएं अनाथ बच्चों की देखभाल, निशुल्क आवास, शिक्षा, चिकित्सा, परामर्श दे रही हैं। हमीरपुर में सुजानपुर स्थित बाल आश्रम में भी वर्तमान में 13 बच्चे मौजूद हैं। वहीं कोविड काल में कई बच्चे जिनके माता पिता महामारी के कारण दुनिया छोड़ गए हैं, उनकी देखभाल के के लिए भी बाल संरक्षण इकाई से संपर्क किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी इस योजना के लिए नोडल अधिकारी हैं।
महामारी से प्रभावित परिवारों के बच्चों को आश्रय एंव संरक्षण की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबरों 1077, 1075, 104 और 1800112545 पर संपर्क किया जा सकता है। अगर कोई बच्चा अनाथ है और उसे आश्रय नहीं मिल रहा है या उसके संरक्षण में रिश्तेदार अक्षम हैं तो वह जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर के नंबर 01972225085 व 7018799399 पर संपर्क कर सकता है। वहीं, जिला बाल संरक्षण अधिकारी हमीरपुर के नंबर 01972223344 और 9816866166 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी टीआर आचार्य ने कहा कि महामारी से प्रभावित परिवारों के बच्चों की देखभाल व संरक्षण के लिए संबंधित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।