फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Orders for action against drug sellers

Hamirpur (Himachal) News: मादक पदार्थ विक्रेताओं पर कार्रवाई के आदेश

Sat, 10 Feb 2024 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Orders for action against drug sellers
मासिक संयुक्त सलाहकार व कल्याण समिति तथा अपराध बैठक
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक पदम चंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन हमीरपुर के सभागार में मासिक संयुक्त सलाहकार व कल्याण समिति और अपराध बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित मुद्दों को सुना गया तथा सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अपराध बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व में घटित सभी अभियोगों तथा कानून व व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान समस्त पर्यवेक्षक अधिकारियों, थाना एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को लंबित अभियोगों के अन्वेषण को तुरंत पूर्ण करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वह आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास करें, मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वालों, अवैध खनन, शराब तस्करी, हथियारों की तस्करी, नकदी व अवैध माल वितरण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रखें व कड़ी कानूनी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। एसपी पदम चंद ने कहा कि सभी प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में गश्त को बढाएं। लोकसभा चुनावों से संबंधित सभी मामलों में चुनाव आयोग, पुलिस मुख्यालय शिमला तथा जिला से प्राप्त सभी आदेशों तथा दिशा-निर्देशों का तुरंत पालन करना सुनिश्चित करें। सभी थाना, चौकी व यूनिट प्रभारियों को अपने अधीनस्थ सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को 100 फीसदी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के भी निर्देश जारी किए गए। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, उप मंडलीय पुलिस अधिकारी बड़सर सचिन हीरेमठ, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नितिन चौहान, उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) सुनील दत्त ठाकुर व 42 पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed